होम श्रीराम जन्मभूमि: शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हुआ दीप प्रज्वलन

Alert Star Digital Team Aug 4, 2020 09:47 PM

श्रीराम जन्मभूमि: शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हुआ दीप प्रज्वलन

श्रीराम जन्मभूमि: शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हुआ दीप प्रज्वलन

श्रीराम जन्मभूमि: शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हुआ दीप प्रज्वलन

 स्थानीय नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में श्री राम जन्मभूमि निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आज हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि पाँच सौ साल के बाद यह शुभ अवसर आया है। कल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा, श्री राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष करके अपने प्राणों का बलिदान देने वाले उन लाखों राम भक्तों का संकल्प आज साकार हो रहा है, हम उन सभी राम भक्तों को नमन करते हैं, आज पूरा देश भगवामय हो गया है। विश्व हिन्दू महासंघ के उपाध्यक्ष ज्योतिष मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश से जो वादा किया आज वह प्रभु कृपा से संपन्न होने जा रहा है और श्री राम जन्मभूमि में प्रभु श्री राम माता जानकी भाई भरत और लक्ष्मण शत्रुघ्न भक्त हनुमान जी सहित पूरे गौरव और विधि विधान के साथ भव्य मंदिर में दर्शन देंगे।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष शेषमणि, नगर अध्यक्ष गंगासागर जैसवाल, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री रामेश्वर जायसवाल, संतोष चौधरी, अनिल कुमार मद्धेशिया, विनोद चौधरी, धीरज अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विस्तारक मदन राजभर, विश्वजीत चैबे, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, मनोज सुल्तानिया, संदीप सोनी, अभिमन्यु चैरसिया, अमरेन्द्र मल्ल, सुनील अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार जायसवाल सहित अनेक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)