होम भूमि पूजन के दिन अमेरिका के टाइम्‍स स्‍क्‍वायर में दिखा राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 5, 2020 09:29 PM

भूमि पूजन के दिन अमेरिका के टाइम्‍स स्‍क्‍वायर में दिखा राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड

भूमि पूजन के दिन अमेरिका के टाइम्‍स स्‍क्‍वायर में दिखा राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड

भूमि पूजन के दिन अमेरिका के टाइम्‍स स्‍क्‍वायर में दिखा राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का 'भूमिपूजन' किया. इसे लेकर पूरे देश में उत्साह है. देश ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी इस दिन को यादगार बनाया गया है. भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर (Times Square) में राम मंदिर का एक डिजिटल बिलबोर्ड दिखाया गया. यानी टाइम्स स्क्वायर से दुनियाभर के लोग इस ऐतिहासिक दिन के गवाह बन गए हैं.

'पहले से भूमिपूजन को भव्य बनाने की चल रही थी तैयारी'

अमेरिकी-भारतीय लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने बताया कि 5 अगस्त को न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक पल मनाने की तैयारी की जा रही थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे. सेवहानी ने बताया कि इस खास अवसर के लिए विशाल नैस्डैक स्क्रीन और 17,000-वर्ग फुट की रैप-अराउंड एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई, जिसे दुनिया में सबसे बड़े बाहरी डिस्प्ले और उच्चतम रिजॉल्यूशन एक्सटीरियर में से एक माना जाता है.

उन्होंने बताया था कि, "5 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में 'जय श्री राम', भगवान राम की तस्वीर और वीडियो, राम मंदिर का डिजाइन दिखाय जाएगा. साथ ही 3डी तस्वीरों के अलावा अयोध्या से पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)