होम अमर सिंह के निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर
अमर सिंह के निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर
समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमर सिंह ऊर्जावान फिगर थे और वह-अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति। अमर सिंह का शनिवार को 64 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया।
वहीं सामजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि। आपको बता दें कि 64 वर्षीय राज्यसभा सांसद अमर सिंह का किडनी की बीमारी के चलते सिंगापुर में आज निधन हो गया। अखिलेश ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वे मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के साथ हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।