होम मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2020 09:53 PM

मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता

मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता

मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता

Amar Singh: राज्यसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वो सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे और कई महीने से बीमार थे। बता दें कि अमर सिंह का संबंध कई पार्टियों से था। कभी उन्होंने मनमोहन सरकार को भी गिरने से बचाया था। साथ थी बीजेपी से भी उनके काफी अच्छे संबंध थे।

कांग्रेस की मनमोहन सरकार को गिरने से बचाया था

अमर सिंह की राजनीतिक जिंदगी में एक ऐसा भी मोड़ आया था जब उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। वहीं 2011 में उन्हें वोट फॉर कैश घोटाले के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। बता दें कि इस घोटाले में आरोप था कि उन्होंने मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सांसदों को पैसे खिलाए थे।

बीजेपी से बन रहे थे संबंध

अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी की कमान संभालने के बाद अमर सिंह के रिश्ते पार्टी से खराब होने लगे। इसके बाद उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया। पार्टी से निकलने के बाद अमर सिंह बीजेपी के करीब आने लगे। कई बार उन्होंने नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। हालांकि जिंदगी भर तो वो बीजेपी के खिलाफ ही रहे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने बीजेपी से अच्छे संबंध बनाने शुरू कर दिए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)