होम उत्तराखंड में कोरोना के 172 मरीज हुए ठीक, 118 नए पॉजिटिव केस भी मिले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 31, 2020 08:48 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 172 मरीज हुए ठीक, 118 नए पॉजिटिव केस भी मिले

उत्तराखंड में कोरोना के 172 मरीज हुए ठीक, 118 नए पॉजिटिव केस भी मिले

उत्तराखंड में कोरोना के 172 मरीज हुए ठीक, 118 नए पॉजिटिव केस भी मिले

उत्तराखंड में आज कोरोना के 118 सैम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई और 172 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7,183 हो गई और राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2,897 हो गई।

 

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने शुक्रवार शाम 7.30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य में 118 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें अल्मोड़ा जिले में तीन, बागेश्वर में एक, चमोली में एक, देहरादून में 55, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 34, पौड़ी में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में पांच, ऊधम सिंह नगर में पांच और उत्तरकाशी में एक मरीज की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें पौड़ी जिले के तीन मरीजों और रुद्रप्रयाग जिले के एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की बताई गई है। टिहरी जिले के दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जम्मू-कश्मीर और दो की मुंबई की बताई गई है। अन्य मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है बल्कि ये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं।

इस दौरान एम्स (ऋषिकेश) में 75 और 24 साल की कुल दो महिलाओं और 55 साल के एक पुरुष मरीज की मौत हो गई तथा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय हास्पिटल में 60 साल के एक पुरुष मरीज की मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस तरह राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य से 38 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही बाहर जा चुके हैं।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 172 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इनमें देहरादून जिले के 95, हरिद्वार का एक, नैनीताल के 65, पौड़ी के आठ और ऊधम सिंह नगर के तीन मरीज हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 2,897 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 86, बागेश्वर में सात, चमोली में 10, चंपावत में 49, देहरादून में 422, हरिद्वार में 891, नैनीताल में 419, पौड़ी में 26, पिथौरागढ़ में 73, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में 57, ऊधम सिंह नगर में 779 और उत्तरकाशी में 69 एक्टिव मरीज हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)