होम पीएम मोदी के भूमि पूजन में शामिल होने को लेकर संविधान विशेषज्ञ ने कही बड़ी बात, बोले- ओवैसी गलत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2020 09:01 PM

पीएम मोदी के भूमि पूजन में शामिल होने को लेकर संविधान विशेषज्ञ ने कही बड़ी बात, बोले- ओवैसी गलत

पीएम मोदी के भूमि पूजन में शामिल होने को लेकर संविधान विशेषज्ञ ने कही बड़ी बात, बोले- ओवैसी गलत

पीएम मोदी के भूमि पूजन में शामिल होने को लेकर संविधान विशेषज्ञ ने कही बड़ी बात, बोले- ओवैसी गलत

 अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी की तरफ से सवाल उठाए जाने को संविधान विशेषज्ञ गलत बता रहे हैं. संविधान विशेषज्ञ और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के डीन प्रोफेसर आरके चौबे के मुताबिक पीएम मोदी के भूमि पूजन में शामिल होने से न तो किसी तरह संविधान का उल्लंघन है और न ही इसमें कुछ भी गलत है.

 

प्रोफेसर आरके चौबे के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत पीएम मोदी को भी अपनी धार्मिक भावनाएं प्रदर्शित करने, अपनी आस्था जताने और अपने धर्म के प्रचार का अधिकार है. अनुच्छेद 25 के साथ ही 26, 27 और 28 के अधिकार भी यही कहते हैं. उनके शामिल होने से न तो किसी की भावनाएं आहत होंगी, न किसी धर्म विशेष और न ही सेक्युलरिज्म का अपमान होगा, फिर संविधान की शपथ कैसे टूटेगी. उनके मुताबिक संविधान में इस तरह की कोई रोक नहीं है.


 

बता दें कि राम नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं. पांच अगस्त को पीएम मोदी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भूमि पूजन का हिस्सा बनना प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा. ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''आधिकारिक तौर पर भूमि पूजन में हिस्सा लेना प्रधानमंत्री की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा. धर्मनिरपेक्षता संविधान की मूल भावना है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)