होम भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर बुधवार में सबसे कम 2.23 प्रतिशत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2020 08:54 PM

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर बुधवार में सबसे कम 2.23 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर बुधवार में सबसे कम 2.23 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर बुधवार में सबसे कम 2.23 प्रतिशत

केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा 'टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट' यानी 'परीक्षण, पता लगाना और उपचार' की रणनीति के प्रभावी रूप से समन्वित कार्यान्वयन ने वैश्विक परिदृश्य की तुलना में भारत में मृत्यु दर को (सीएफआर) निम्न स्तर पर बनाए रखना सुनिश्चित किया है और यह लगातार घटता जा रहा है। कोविड-19 बीमारी से मृत्यु दर (केस फैटलिटी रेट) आज 2.23% है और यह 1 अप्रैल, 2020 के बाद सबसे कम है।
कोविड की रोकथाम के लिए प्रभावी नियंत्रण कार्यनीति, बड़े स्तर पर और तेजी से परीक्षण और देखभाल दृष्टिकोण के समग्र मानक के आधार पर मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल के सफल कार्यान्वयन से न केवल मृत्यु दर (सीएफआर) को कम दर पर सीमित रखने में मदद मिली बल्कि इसके परिणामस्वरूप लगातार छठे दिन भी प्रति दिन 30,000 से अधिक लोगों के ठीक होने का सिलसिला जारी है। कोविड बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बड़ी तेजी से दस लाख के पास पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में 35,286 रोगियों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल 9,88,029 हो गई है। कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर एक नई ऊंचाई 64.51त्न पर पहुंच गई है।
कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इस तरह की लगातार वृद्धि के साथ ठीक होने वाले लोगों और कोविड-19 के सक्रिय मामलों के बीच की खाई वर्तमान में 4,78,582 है। सक्रिय मामले (5,09,447) चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)