होम राफ़ेल की सुपुर्दगी पर दिग्विजय सिंह ने इसकी खरीद पर फिर उठाए सवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2020 08:49 PM

राफ़ेल की सुपुर्दगी पर दिग्विजय सिंह ने इसकी खरीद पर फिर उठाए सवाल

राफ़ेल की सुपुर्दगी पर दिग्विजय सिंह ने इसकी खरीद पर फिर उठाए सवाल

राफ़ेल की सुपुर्दगी पर दिग्विजय सिंह ने इसकी खरीद पर फिर उठाए सवाल

भोपाल। फ्रांस ने भारत को लड़ाकू विमान राफ़ेल की सुपुर्दगी दे दी है। लेकिन विपक्ष लगातार राफ़ेल विमान की खरीदी पर सवाल खड़े करता आ रहा है। वही बुधवार को राफ़ेल भारत आने पर राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसकी खरीद पर सवाल खड़े किए है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राफ़ेल की खरीद पर जहाँ सवाल उठाए वही उन्होनें कहा कि आख़िर राफ़ेल fighter plane आ गया। 126 राफ़ेल ख़रीदने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में UPA ने 2012 में फैसला लिया था और 18 राफ़ेल को छोड़कर कर बाकि भारत सरकार की HAL में निर्माण का प्रावधान था। यह भारत में आत्मनिर्भर होने का प्रमाण था। एक राफ़ेल की क़ीमत ₹746 करोड़ तय की गई थी। मोदी सरकार आने के बाद फ़्रांस के साथ मोदी जी ने बिना रक्षा व वित्त मंत्रालय व कैबिनेट कमेटी की मंज़ूरी के नया समझौता कर लिया और HAL का हक़ मार कर निजी कम्पनी को देने का समझौता कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा को अनदेखी कर 126 राफ़ेल ख़रीदने के बजाय केवल 36 ख़रीदने का निर्णय ले लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)