होम राफेल और राम मंदिर के सहारे PM मोदी ने विपक्ष को किया चित, समृद्धि की ओर बढ़ा भारत
राफेल और राम मंदिर के सहारे PM मोदी ने विपक्ष को किया चित, समृद्धि की ओर बढ़ा भारत
कोरोनावायरस के कारण अर्थव्यवस्था में आई संकट के बावजूद यह सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के लिए काफी बड़ा अवसर लेकर सामने आया है। एक ओर जहां विपक्ष देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले और अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं राफेल और राम मंदिर के सहारे सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों पर भारी पड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक के बाद एक ट्वीट सरकार का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। इन सबके बावजूद मोदी सरकार के लिए यह सप्ताह एक ऐसा अवसर लेकर आया है जो देश को शक्तिशाली और गौरवशाली बनाता है। सरकार के मंत्री से लेकर प्रवक्ता तक इसके हुंकार भर रहे हैं।दरअसल, मामला यह है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी देश को मजबूत और सक्षम भारत के सपने दिखाया करते थे। वह राफेल के आने की वजह से पूरा होता भी दिख रहा है। भले ही राफेल के आने में कई साल लग गए हो और कई राजनीतिक विवाद भी हुए हो पर आज राफेल के आने के बाद सरकार हुकांर के साथ विपक्ष पर हमलावर रहेगी। वर्तमान में विपक्ष राफेल के स्वागत की बात तो कर ही रहा है लेकिन अभी भी सवाल जरूर उठाया जा रहा। हालांकि विपक्ष के राफेल को लेकर लगाए गए तमाम आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया था। आपको याद होगा कि इसी राफेल को लेकर विपक्ष ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' का नारा लगाया था। यह नारा खास करके राहुल गांधी की तरफ से दिया गया था। एलएसी पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच राफेल का भारत में आना हमारी शक्ति को बढ़ाता है। राफेल के भारतीय वायु सेना में शामिल होने से दुश्मन देश के पैरों तले जमीन खिसक रही होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।