होम इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी
इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की समय सीमा को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जिसके मद्देनजर अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं बकरीद के कारण इस हफ्ते लॉकडाउन में किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। सभी दुकानें खुल सकेंगी।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज इसकी घोषणा की। सरकार के आदेश के अनुसार जुलाई माह और पूरे अगस्त में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं बकरीद में दी गई छूट को लेकर सीएम ममता ने मुसलमानों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार होने के कारण हम इस हफ्ते लॉकडाउन नहीं लगाएंगे, लेकिन लोग एक जगह जुटने से बचें। मैं सभी से घर के अंदर ही त्योहार को मनाने की अपील करती हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।