होम अविनाश पांडे बोले, कांग्रेस के संपर्क में हैं पायलट खेमे के कई विधायक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:30 PM

अविनाश पांडे बोले, कांग्रेस के संपर्क में हैं पायलट खेमे के कई विधायक

अविनाश पांडे बोले, कांग्रेस के संपर्क में हैं पायलट खेमे के कई विधायक

अविनाश पांडे बोले, कांग्रेस के संपर्क में हैं पायलट खेमे के कई विधायक

 कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अविनाश पांडे ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में जारी गतिरोध के बीच पार्टी सभी उपलब्ध लोकतांत्रिक उपायों का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे के कई विधायक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। पांडे ने यहां संवावददाताओं से कहा, ‘‘हम पूरे गांधीवादी तरीके और शांतिपूर्ण ढंग से जितने भी उपाय लोकतंत्र में मौजूद हैं, उनका इस्तेमाल करेंगे।’’उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहती है लेकिन उसके इस आशय के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज मिश्र दो बार कुछ बिंदुओं के साथ लौटा चुके हैं। आगे की कार्रवाई के बारे में पांडे ने कहा, ‘‘जैसे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ी तो, सभी जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति के सामने जाकर उनसे भी गुहार लगाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।’’ इसके साथ ही पांडे ने कहा कि सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। एक सवाल के जवाब में पांडे ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कई विधायक संपर्क में हैं।’’ कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ऐसे विधायकों की संख्या तीन बताई है लेकिन पांडे ने कहा, ‘‘यह संख्या अधिक भी हो सकती है।’’ पांडे ने कहा कि गहलोत सरकार से बगावत कर गए विधायक अगर अपनी गलतियों को मानते हुए माफी मांगते हैं और पार्टी आलाकमान के सामने अपनी चिंताएं रखते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें आने वाले समय में कांग्रेस में सम्मान दिया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)