होम कोरोना से जंग में ढाई हजार करोड़ खर्च कर चुका है बंगाल : ममता बनर्जी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:19 PM

कोरोना से जंग में ढाई हजार करोड़ खर्च कर चुका है बंगाल : ममता बनर्जी

कोरोना से जंग में ढाई हजार करोड़ खर्च कर चुका है बंगाल : ममता बनर्जी

कोरोना से जंग में ढाई हजार करोड़ खर्च कर चुका है बंगाल : ममता बनर्जी

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया है कि राज्य सरकार कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा, मुंबई और कोलकाता के नाइसेड में अत्याधुनिक कोरोना सैंपल जांच लेबोरेटरी का उद्घाटन किया। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि नए लेबोरेटरी के उद्घाटन से कोरोना जांच की क्षमता और अधिक बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 81 ऐसे लेबोरेटरी हैं जहां कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। महामारी पर नियंत्रण के लिए और अधिक लेबोरेट्री की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 106 सेफ हाउस हैं। दरअसल यह क्वॉरेंटाइन सेंटर के तौर पर बनाए गए नए सेंटर हैं जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके बाद ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)