होम योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
। उत्तरप्रदेश सरकार ने शनिवार शाम 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये जिसमें कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी भी शामिल है। उन्हें झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया। अलीगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात डा प्रितिन्दर सिंह को कानपुर का उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इसके अलावा अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का तबादला पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के पद पर कर दिया गया है। अयोध्या में पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अमेठी) ख्याति गर्ग को अब पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है, उनके स्थान पर पुलिस उपायुक्त लखनऊ दिनेश सिंह को अब अमेठी जिले की कमान सौंपी गयी है। पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम को हटाकर सेनानायक 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा भेजा गया है जबकि पुलिस अधीक्षक ईओडब्लयू सत्येंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक खीरी बनाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।