होम फ्रांस ‌से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:08 PM

फ्रांस ‌से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना

फ्रांस ‌से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना

फ्रांस ‌से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना

जिन राफेल फाल लड़ाकू विमानों का कई सालों से बेसब्री से इंतजार था, वे अब भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. पहली खेप में पांच रफाल लड़ाकू विमान बुधवार को अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएंगे. ये फाइटर जेट्स सोमवार के फ्रांस के मेरिग्नैक बेस से रवाना हुए और करीब सात हजार किलोमीटर का सफर तय करके भारत पहुंचेंगे.‌

 

फ्रांस के समयनुसार सुबह 8.30 बजे (भारत के दोपहर 12 बजे) इन पांचों राफेल लड़ाकू विमान ने भारत के लिए मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी.‌ भारत के दस पायलट और ग्राउंड स्टाफ इसे उड़ाकर भारत पहुंच रहे हैं. इनमें दो ट्रैनर एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें दो-दो पायलट उड़ान भर रहे हैं और तीन फाइटर जेट्स, जो सिंगल-सीटर यानी, जिन्हें एक पायलट उड़ाता है, शामिल हैं‌.

उड़ान भरने से पहले खुद फ्रांस में भारत के राजदूत, जावेद अशरफ ने मेरिग्नैक पहुंचकर भारतीय वायुसेना के दस्ते को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. इस दौरान राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ (दसॉल्ट) के सीईओ और दूसरे सीनियर अधिकारी मौजूद थे.

 

बाद में दसॉ ने बयान जारी कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भारत ने अपनी अखण्डता और देशवासियों की सुरक्षा के लिए राफेल को जितनी तेजी से जंगी बेड़े में शामिल किया है, वो काबिले-तारीफ है. दसॉ का ये बयान मौजूदा भारत-चीन टकराव को लेकर आया है.

 

फ्रांस से करीब 7000 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए भारतीय वायुसेना की 17वीं स्काड्रन के कमांडिंग ऑफिसर(सीओ) ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पायलट इन राफेल लड़ाकू विमानों को अंबाला ला रहे हैं. एक रात ये पांचों लड़ाकू विमान यूएई के अबू धाबी के करीब फ्रांसीसी एयरबेस, अल-दफ्रा में हॉल्ट करेंगे. अल दफ्रा तक भी फ्रांसीसी वायुसेना के दो रिफ्यूलर टैंकर (एयरक्राफ्ट) इन पांचों विमानों के साथ आ रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर एयर टू एयर यानी आसमान में ही रिफ्यूलिंग यानी ईंधन भर सकें. अल दफ्रा से ये विमान सीधे अंबाला लैंड करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)