होम ईद उल अज़हा को लेकर दारुल उलूम ने जारी की गाइडलाइन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 26, 2020 07:59 PM

ईद उल अज़हा को लेकर दारुल उलूम ने जारी की गाइडलाइन

ईद उल अज़हा को लेकर दारुल उलूम ने जारी की गाइडलाइन

ईद उल अज़हा को लेकर दारुल उलूम ने जारी की गाइडलाइन

इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया है।

जिसमें मुसलमानों को सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों को लागू करने और दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखने का आह्वान किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को दारुल उलूम के मोहतमिम नायब अब्दुल खालिक मद्रासी द्वारा जारी एक दिशानिर्देश में कहा गया कि कुर्बानी अल्लाह की एक अहम इबादत है जिसका कोई बदल नहीं है। इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि कुर्बानी की इबादत को पूरे अहतमाम के साथ अंजाम दें, क्योंकि अल्लाह ने हर हैसियत रखने वाले पर कुर्बानी को वाजिब किया है।

अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा- मुल्क में कोरोना का कहर अभी भी जारी है, ऐसे में सभी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि महामारी को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)