होम राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- संविधान से चलेगा लोकतंत्र, लोगों से की यह अपील
राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- संविधान से चलेगा लोकतंत्र, लोगों से की यह अपील
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एकबार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने रविवार ट्विटर पर लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने की अपील करते हुए हैशटैग #SpeakUpForDemocracy के साथ स्पीक अप डेमोक्रेसी अभियान की लॉन्चिंग की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आइए लोकतंत्र में एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएं।'
दरअसल, मौजूदा राजस्थान संकट को थामने के लिए कांग्रेस सोमवार को देशव्यापी विरोध की योजना बना रही है। पार्टी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह राष्ट्रपति भवन के बाहर भी प्रदर्शन करेगी। राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कांग्रेस ने भाजपा पर 'संविधान से खिलवाड़ करने और लोकतंत्र को ध्वस्त करने' का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसे समय जब देश कोरोना से लड़ रहा है तो भाजपा राजस्थान की चुनी सरकार को गिराने की साजिश कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।