होम उत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल
उत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल
हाल ही में भारी बारिश झेल चुके महाराष्ट्र (Maharashtra) में आने वाले कुछ हफ्तों में बारिश से राहत मिलने की भविष्यवाणी की गई है. देश की वित्तीय राजधानी, मुंबई (Mumbai) में इस हफ्ते भारी बारिश हुई. मौसम विभाग (IMD) की तरफ से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जिसमें ठाणे और मुंबई सहित महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं.
अपने मौसम बुलेटिन में, आईएमडी ने आज मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर तेज से कम बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि कल और आने वाले दिनों के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं सोमवार के लिए, मौसम विभाग ने उत्तर भारत की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं. साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में कल गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
28 जुलाई से महाराष्ट्र में बारिश से राहत
बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में 28 जुलाई से बारिश में राहत मिलेगी और साथ ही उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में काफी ज्यादा बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में भी मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है.
28 जुलाई में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।