होम एक दिन में सर्वाधिक ठीक हुए कोरोना के मरीज, रिकवरी दर भी पहुंची 64 फीसद के करीब
एक दिन में सर्वाधिक ठीक हुए कोरोना के मरीज, रिकवरी दर भी पहुंची 64 फीसद के करीब
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक राहतभरी खबय यह है कि इससे पीड़ित मरीज रोजाना ज्यादा से ज्यादा संख्या में ठीक हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार के दिन (26 जुलाई) सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 36,145 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं, जो कि अब तक का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 63.92 फीसद हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 2.31 फीसद हो गई है।
देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13,85,522 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 48 हजार 661 मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हो गई है। लगातार चौथे दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना सैंपल की टेस्टिंग भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक चार लाख 42 हजार 031 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।