होम लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शीर्ष 10 में होगा भारत : रीजिजू |
लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शीर्ष 10 में होगा भारत : रीजिजू |
खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने सरकार के महत्वाकांक्षी 'टारगेट ओलंपिक पोडियम जूनियर स्कीम' का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहेगा। रीजिजू ने कहा, ''हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'' उन्होंने कहा कि 'टारगेट ओलंपिक पोडियम जूनियर स्कीम' में 10 -12 साल की उम्र के बच्चों के प्रतिभा को विकसित किया जा रहा है जिससे उन्हें लॉस एंजिल्स खेलों के लिए तैयार किया जा सके। वह एक कार्यक्रम के दौरान आने वाले वर्षों में भारत के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा, '' हम देश को खेलों का महाशक्ति बनने के हर भारतीय के सपने को पूरा करने पर काम कर रहे हैं।'' रीजिजू ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को विश्व चैंपियन बनाने के लिए विश्व स्तरीय कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा, '' इस योजना को शुरू करके हम युवा प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं। यह कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान करने और विश्व स्तर के कोचों की निगरानी में उनके प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी लेने की प्रक्रिया में है।'' रीजिजू ने कहा कि हमने भारतीय कोचों द्वारा एलीट एथलीटों को प्रशिक्षण देने पर वेतन की ऊपरी सीमा दो लाख रुपये को हटाने की घोषणा की है जिससे वे प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने कहा, '' मैंने कई विदेशी कोचों के अनुबंध को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, '' हमारा लक्ष्य 2028 ओलंपिक तक देश पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह दिलाना है। हमने उसके लिए योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।