होम कोविड-19 की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया कम कीमत में उपकरण

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 25, 2020 08:45 PM

कोविड-19 की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया कम कीमत में उपकरण

कोविड-19 की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया कम कीमत में उपकरण

कोविड-19 की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर ने विकसित किया कम कीमत में उपकरण

 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण की त्वरित जांच के लिए कम कीमत वाला एक उपकरण विकसित किया है और दावा किया है कि इससे गरीबों को लाभ होगा.

परियोजना का नेतृत्व कर रहे दो व्यक्तियों में से एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि 'कोविरैप' नामक उपकरण से मात्र 400 रुपये में त्वरित जांच की जा सकेगी और एक घंटे के भीतर जांच का नतीजा मोबाइल ऐप पर देखा जा सकेगा.

चक्रवर्ती ने कहा कि उपकरण की कीमत दो हजार रुपये होगी और बड़े स्तर पर उत्पादन होने से मूल्य घट सकता है.

उन्होंने कहा कि संस्थान ने पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला के उपकरणों से की गई जांच के मुकाबले कोविरैप से अधिक सरलता से जांच की जा सकती है और इससे प्राप्त नतीजे आरटी-पीसीआर जांच जितने ही सटीक होंगे.

उन्होंने कहा कि एक उपकरण से कई जांच की जा सकती है और इसके लिए प्रत्येक जांच के बाद केवल कागज के कार्टरिज बदलने होंगे.

प्रोफेसर ने कहा कि यह उपकरण सीमित संसाधन वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसे चलाने के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कहा, 'वर्तमान में जांच के लिए जो तकनीक इस्तेमाल की जा रही है वह बहुत महंगी है. इसके अतिरिक्त अवसंरचनात्मक आवश्यकताएं भी हैं. हमने महसूस किया कि इसका विकल्प आरटी-पीसीआर मशीनों जैसे उपकरण में बदलाव कर उत्पन्न नहीं किया जा सकता. हमने सोचा कि इसके लिए अलग हटकर कुछ करना होगा और जांच की नई तकनीक सामने लानी होगी जो चिकित्सा के मानकों पर खरी उतरे.'

अनुसंधानकर्ताओं के दल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ता शामिल हैं, जिनका नेतृत्व प्रोफेसर चक्रवर्ती कर रहे हैं और स्कूल ऑफ बायोसाइंस के शोधकर्ताओं का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर अरिंदम मंडल कर रहे हैं.

मंडल ने कहा, 'कहीं भी ले जाए जा सकने वाला यह उपकरण न केवल कोविड-19 की जांच करने में सक्षम है बल्कि उसी प्रक्रिया से किसी भी आरएनए वायरस का पता लगा सकता है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)