होम दिल्ली को मिला 450 बेड वाला नया कोविड अस्पताल, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 25, 2020 08:35 PM

दिल्ली को मिला 450 बेड वाला नया कोविड अस्पताल, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्ली को मिला 450 बेड वाला नया कोविड अस्पताल, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्ली को मिला 450 बेड वाला नया कोविड अस्पताल, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज बुराड़ी में नव निर्मित अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. बुराड़ी अस्पताल को 450 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है. हालांकि यहां पर 700 बेड बनाए जाएंगे. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोविड (COVID-19) मरीजों के इलाज के लिए बुराड़ी अस्पताल में 450 बेड और जुड़ गए हैं, इससे दिल्ली के निवासियों को इलाज काफी मदद मिलेगी और आने वाले समय में यह अस्पताल आसपास के लोगों की सेवा करेगा.

केजरीवाल ने कहा, 'डॉक्टर्स, नर्सेज, केंद्र व दिल्ली सरकार, सभी के सहयोग से हमने कोरोना को नियंत्रित करने में विजय पाई है, लेकिन अभी हमने जीत हासिल नहीं की है.'

सीएम ने कहा कि बुराड़ी अस्पताल को अभी 450 कोविड बेड से शुरू किया जा रहा है. इस अस्पताल के 450 बेड के जुड़ जाने से दिल्ली में कोविड बेड की संख्या में भी वृद्धि हो गई है. दिल्ली के लोगों ने दिल्ली सरकार और केंद्र ने मिलकर कोरोना पर विजय पाई है, यह कहना तो सही है, लेकिन कोरोना की लड़ाई जीत ली है, यह कहना सही नहीं है.

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'पिछले एक महीने से कोरोना के केस कम हुए हैं, मृत्यु दर कम हुआ है, रिकवरी दर में वृद्धि हुई है और पॉजिटिविटी का औसत कम हुआ है. यह सभी लोगों की मेहनत की बदौलत हुआ है. इसके लिए मैं सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों और जितने भी लोगों ने मेहनत की है, उन सभी को बधाई देना चाहता हूं. यह बुराड़ी अस्पताल आने वाले समय में यहां के लोगों की खूब सेवा करेगा. यह अस्पताल सही समय पर शुरू कर दिया गया है, जब हम कोरोना से जूझ रहे हैं. मुझे बहुत खुशी है कि यह 450 बेड जो नए जुड़े हैं, वह कोरोना की लड़ाई में दिल्ली के लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी.'

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार बुराड़ी में 700 बेड का अस्पताल बना रही है. एक माह पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था. कोविड-19 के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे.

इस अस्पताल में हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. इसके साथ 125 बेड पर सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)