होम राममंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, पत्थर तराशी का लिया जायजा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2020 08:15 PM

राममंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, पत्थर तराशी का लिया जायजा

राममंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, पत्थर तराशी का लिया जायजा

राममंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, पत्थर तराशी का लिया जायजा

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त तय किया गया है। इसकी तैयारियों का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री ने संभाल लिया है। शनिवार को वह अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये और वहां तैयारियों का जायजा लिया। हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने तराशे गए पत्थरों का जायजा लिया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को सारी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मंदिर निर्माण में इन पत्थरों की क्या उपयोगिता रहेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजित कराया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे। परिसर में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे। न्यास कार्यशाला में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ को तराशी गई शिलाओं के बारे में जानकारी दी।

कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधू संतों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में संतों से स्पष्ट कहा कि कोरोना महामारी के कारण अगर कोई भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो वे बुरा न मानें। कार्यक्रम के दौरान इसका प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। चंपत राय ने योगी और संतों को बताया कि शिलान्यास के कार्यक्रम में अयोध्या और अयोध्या के बाहर आध्यात्मिक जैन, बौद्ध सभी धर्मो के लोगों को बुलाने पर विचार चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)