होम भारतीय रेलवे की तरफ से ऑनलाइन ट्रेनिंग को लेकर मध्य रेल ने लॉन्च किया एप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2020 08:51 PM

भारतीय रेलवे की तरफ से ऑनलाइन ट्रेनिंग को लेकर मध्य रेल ने लॉन्च किया एप

भारतीय रेलवे की तरफ से ऑनलाइन ट्रेनिंग को लेकर मध्य रेल ने लॉन्च किया एप

भारतीय रेलवे की तरफ से ऑनलाइन ट्रेनिंग को लेकर मध्य रेल ने लॉन्च किया एप

 मध्य रेल ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर पहली स्थायी वार्ता मशीनरी (PNM) के दौरान इंडियन रेलवे ऑनलाइन ट्रेनिंग पर एक एप लॉन्च किया. मध्य रेल के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने दिनांक 24 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वर्चुअल रूप से पहली स्थायी वार्ता मशीनरी (पीएनएम) बैठक को संबोधित किया.

 

बीके दादाभोय, पीएनएम के उपाध्यक्ष और अपर महाप्रबंधक भी वर्चुअल रूप से जुड़े. डॉ एके सिन्हा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, मध्य रेल ने मान्यता प्राप्त यूनियन के साथ इस पीएनएम का संचालन किया. मध्य रेल के प्रमुख विभागों के प्रमुख और उनके संबंधित कार्मिक शाखा प्रमुखों के साथ सभी मंडल रेल प्रबंधकों ने भी वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया.

इससे पहले संजीव मित्तल ने ई-कर्टेन के माध्यम से इंडियन रेलवे ऑनलाइन ट्रेनिंग पर एक एप का उद्घाटन किया. साथ ही एप और "रेल परिवार देख रेख मुहिम" पर एक प्रस्तुति भी दी गई.

 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा की, 'अबतक लगभग 540 किताबें, अध्ययन सामग्री और 100 वीडियो, महत्वपूर्ण वेबसाइट लिंक अपलोड किए गए हैं. साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) लिंक प्रदान किया गया है. एचआर डिजिटलाइजेशन उपलब्ध है, वेबसाइट लिंक www.irot.in है जहां दर्शक विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन व्याख्यान में भाग ले सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)