होम CM योगी कल जाएंगे अयोध्या, भूमिपूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा
CM योगी कल जाएंगे अयोध्या, भूमिपूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या जाएंगे. सीएम योगी यहां पर राम मंदिर के भूमिपूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे. वह पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का भी जायजा लेंगे. सीएम योगी अयोध्या में साधु- संतों से मुलाकात करेंगे. वह अधिकारियों के साथ राम जन्मभूमि स्थल का भी जायजा लेंगे. पीएम मोदी का 5 अगस्त को अयोध्या जाना प्रस्तावित है.
सूत्रों के मुताबिक, उस दिन अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन में कुल 200 लोग ही रहेंगे. हालांकि, सूची 268 लोगों की बनी है, लेकिन कोरोना काल में नियमों के हिसाब से 200 लोग ही उपस्थित रहेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।