होम राजभवन के बाहर रणदीप सुरजेवाला का बयान, कहा-BJP प्रजातंत्र का कर रही है चीरहरण
राजभवन के बाहर रणदीप सुरजेवाला का बयान, कहा-BJP प्रजातंत्र का कर रही है चीरहरण
राजस्थान सियासी संकट के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि BJP प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरा बहुमत राजभवन में खड़ा है, हम विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते है. इसीलिए राज्यपाल की ड्योढ़ी पर आए है.पूरे देश में बीजेपी जनमत का अपहरण कर रही है. आर्टिकल 174 के तहत राज्यपाल प्रस्ताव मानने को बाध्य है. आज ही कैबिनेट की बैठक होगी. आज ही कैबिनेट फिर से संशोधित प्रस्ताव भेज देगी. रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक होगी.
विधानसभा सत्र बुलाने की पहल हमने खुद की:
इससे पहले राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि विधानसभा सत्र बुलाने की पहल हमने खुद की है. विपक्ष को भी इस निर्णय का वेलकम करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष विधानसभा सत्र बुलाएं जाने की कह रहा है और विपक्ष कह रहा हम विधानसभा सत्र की मांग ही नहीं कर रहे, ये सब पहेली समझ के परे. सीएम गहलोत ने कहा कि मेरी भाषा धमकाने वाली नहीं, ये राजनीतिक भाषा होती है. यहां राजभवन में भैरों सिंह शेखावत भी धरने पर बैठे थे. नए भाजपा नेताओं को ये बात नहीं पता, इसलिए कुछ भी बोल रहे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद, उन्हें दबाव में नहीं आना चाहिए. मुझे पूरा विश्वास कि वो जल्द अपना फैसला सुनाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।