होम सचिन पायलट खेमे के विधायक बोले, भाजपा ने नहीं बनाया है बंधक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2020 08:31 PM

सचिन पायलट खेमे के विधायक बोले, भाजपा ने नहीं बनाया है बंधक

सचिन पायलट खेमे के विधायक बोले, भाजपा ने नहीं बनाया है बंधक

सचिन पायलट खेमे के विधायक बोले, भाजपा ने नहीं बनाया है बंधक

 राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच अब सचिन पायलट खेमे के विधायकों के बयान सामने आए हैं। दिल्ली में मौजूद इन विधायकों ने भाजपा द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोपों को नकारा है। सचिन पायलट के खेमे के विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि भाजपा ने हमे बंधक बना रखा है, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है। हम यहां खुद हैं क्योंकि हमारे प्रयासों के बावजूद उन्होंने हमारी किसी भी मांग को नहीं सुना।

सचिन पायलट खेमे के ही दूसरे विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा कि 'हम दिल्ली में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें भाजपा ने बंधक बना रखा है, जो कि पूरी तरह से झूठ है क्योंकि हम कभी उनके संपर्क में नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे परिवार वाले मुख्यमंत्री द्वारा एसओजी के उपयोग के कारण डरे हुए हैं।

पायलट खेमे के एक और विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि जयपुर में बैठे कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हमे बंधक बनाया जा रहा है। हम अपनी मर्जी से यहां आए थे। वास्तव में मुझे यहां तक पहुंचने के लिए डीएम के माध्यम से एक पास मिला है।

सीएम गहलोत ने सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू किए जाने की मांग

वहीं, दूसरी ओर आज जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक राजभवन परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। अशोक गहलोत सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं यह कहने में संकोच नहीं करता कि वह ऊपर से कुछ दबाव के बिना विधानसभा सत्र रोक नहीं सकते थे। उन्होंने कल फैसला क्यों नहीं किया। हमने उनसे (राज्यपाल) जल्द ही फिर से निर्णय लेने का अनुरोध किया है और लोग इंतजार कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)