होम बाबरी विध्वंस केस: CBI कोर्ट में आडवाणी ने दर्ज कराया बयान, कहा- मैं निर्दोष हूं

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2020 08:14 PM

बाबरी विध्वंस केस: CBI कोर्ट में आडवाणी ने दर्ज कराया बयान, कहा- मैं निर्दोष हूं

बाबरी विध्वंस केस: CBI कोर्ट में आडवाणी ने दर्ज कराया बयान, कहा- मैं निर्दोष हूं

बाबरी विध्वंस केस: CBI कोर्ट में आडवाणी ने दर्ज कराया बयान, कहा- मैं निर्दोष हूं

भाजपा के वयोवृद्ध नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को बयान दर्ज कराया। भाजपा नेता आडवाणी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपना बयान दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को भाजपा के ही वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपना बयान अदालत में दर्ज कराया था। बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में इस समय आरोपियों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। सभी 32 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा—313 के तहत दर्ज हो रहे हैं।

अयोध्या में मस्जिद छह दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने ढहाई थी। उनका दावा था कि जिस जगह मस्जिद थी, वहां राम का प्राचीन मंदिर हुआ करता था। राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व आडवाणी और जोशी ने किया था। भाजपा नेता उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस मामले में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। अदालत मामले की रोजाना सुनवायी कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप उसे 31 अगस्त तक मामले की सुनवायी पूरी कर लेनी है। विशेष न्यायाधीश एस के यादव की अदालत में 92 वर्षीय आडवाणी के बयान दर्ज कराते समय उनके वकील विमल कुमार श्रीवास्तव, के के मिश्रा और अभिषेक रंजन मौजूद थे। सीबीआई के वकील ललित सिंह, पी चक्रवर्ती और आर के यादव भी मौजूद थे।

भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कल अदालत से कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में निर्दोष हैं और केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभियोजन पक्ष की तरफ से इस मामले में पेश किये गये सबूत झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को कारसेवकों की भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)