होम चीन ने ब्रिटेन से कहा - भारत और हमारे पास पर्याप्त समझदारी, किसी तीसरे को बीच में पड़ने की जरूरत नही

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2020 08:06 PM

चीन ने ब्रिटेन से कहा - भारत और हमारे पास पर्याप्त समझदारी, किसी तीसरे को बीच में पड़ने की जरूरत नही

चीन ने ब्रिटेन से कहा - भारत और हमारे पास पर्याप्त समझदारी, किसी तीसरे को बीच में पड़ने की जरूरत नहीं

चीन ने ब्रिटेन से कहा - भारत और हमारे पास पर्याप्त समझदारी, किसी तीसरे को बीच में पड़ने की जरूरत नही

अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी भारत का पक्ष लिया है। ब्रिटेन ने कहा कि लद्दाख नें चीन के द्वारा उठाए गए कदम चिंताजनक हैं। इसपर चीन को जोर की मिर्ची लगी। चीन ने गुस्से में जवाब दिया कि भारत और हमारे पास काफी मात्रा में समझदारी है। ऐसे में हमें आपसी मामले सुलझाने के लिए किसी तीसरे की जरूरत नहीं है।

ब्रिटेन ने चीन को बताया जिम्ममेदार

ब्रिटिश उच्चायुक्त फिलिप बार्टन ने गुरूवार को कहा था कि हांगकांग और लद्दाख में चीन के द्वारा उठाए गए कदम चिंताजनक हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक कह दिया था कि चीन की गतिविधियों से कई सारी चुनौतियां उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा था कि इन चुनौतियो से निपटने के लिए ब्रिटेन अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा था कि चीन से हमारा कोई सीमा विवाद नहीं है। लेकिन चीन के द्वारा हांगकांग पर लगाया नया सुरक्षा कानून ब्रिटेन और चीन के बीच के समझौते का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चीन शिनजियांग प्रांत में भी वीगर मुस्लिमों के मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है। यह भी हमारे लिए चिंता का विषय है।

चीन ने कहा - ब्रिटेन के इशारों पर नाच रहा ब्रिटेन

चीन ने कहा कि ब्रिटेन पूरी तरह से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है। उसने अमेरिका के कहने पर ही चीनी कंपनी हुवावे को ब्रिटेन में बैन कर दिया। बता दें कि दक्षिण चीन सागर को लेकर भी ब्रिटेन और चीन के बीच तनातनी है। दक्षिण चीन सागर के मामले में चीन ने सीधे तौर पर अमेरिका को इसका जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उसने हांगकांग में भी बाहरी दखल पर सवाल उठाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)