होम देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12.57 लाख के पार

Alert Star Digital Team Jul 23, 2020 09:19 PM

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12.57 लाख के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12.57 लाख के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12.57 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12.57 लाख को पार कर गया है। गुरुवार कोरोना के 45,720 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक दिन में 1,129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,058 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,57,814 हो गए, जिनमें से 4,31,142 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,96,200 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार एक दिन में सामने आए 45,720 मामलों में से सबसे अधिक 10,576 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 5,849, कर्नाटक में 4,764,उत्तर प्रदेश में 2,300, पश्चिम बंगाल में 2,291, तेलंगाना में 1,554, बिहार में 1,417, असम में 1,390, दिल्ली में 1,227, ओडिशा में 1,078, केरल में 1,038 और गुजरात में 1,020 मामले सामने आए । यह आंकड़ा नए मामलों का करीब 75 प्रतिशत है।

आठ राज्यों में एक हजार से ज्यादा मौतें
कोविड-19 से अभी तक 29,861 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,556 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,719 तमिलनाडु में 3,144, गुजरात में 2,224, कर्नाटक में 1,519, उत्तर प्रदेश में 1,263, पश्चिम बंगाल में 1,221, आंध्र प्रदेश में 823, मध्यप्रदेश में 770, राजस्थान में 583 और तेलंगाना में 372 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 372, जम्मू कश्मीर में 273, पंजाब में 269, बिहार में 217, ओडिशा में 108, असम तथा झारखंड में 64, उत्तराखंड में 57 और केरल में 45 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुदुचेरी में 31, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 28, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में नौ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)