होम राफेल की बढ़ेगी मारक क्षमता, भारत फ्रांस से खरीदेगा हैमर मिसाइलें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2020 09:09 PM

राफेल की बढ़ेगी मारक क्षमता, भारत फ्रांस से खरीदेगा हैमर मिसाइलें

राफेल की बढ़ेगी मारक क्षमता, भारत फ्रांस से खरीदेगा हैमर मिसाइलें

राफेल की बढ़ेगी मारक क्षमता, भारत फ्रांस से खरीदेगा हैमर मिसाइलें

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राफेल विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए भारत सरकार फ्रांस से हैमर मिसाइलें खरीदने जा रही है. हैमर एक मध्यम श्रेणी का एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल है. यह मिसाइल तीन मीटर लंबी और 330 किलो वजनी है. एक राफेल विमान में 6 हैमर मिसाइलें लगाई जा सकती हैं.

 

हैमर मिसाइल ऊंचे (पहाड़ी) स्थानों पर 60 किलोमीटर की दूरी और कम ऊंचाई वाली जगहों पर 15 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है. यह मिसाइल जीपीएस और इंफ्रारेड तकनीक से लैस है. दिन और रात में सभी मौसमों में काम कर सकती है. इसमें वर्टिकल स्ट्राइक क्षमता भी है. मोदी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को दी गईं खरीदारी की आपातकालीन शक्तियों के तहत हैमर मिसाइलों के लिए ऑर्डर दिया गया है.

 

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने कम समय में राफेल लड़ाकू विमानों के लिए हैमर मिसाइलों की आपूर्ति पर सहमति दे दी है. वायु सेना द्वारा इन मिसाइलों की तत्काल जरुरत को ध्यान में रखते हुए फ्रांसीसी अधिकारी मौजूदा स्टॉक से भारत को ये मिसाइल सिस्टम मुहैया कराएंगे, जो उन्होंने अपने कुछ अन्य ग्राहकों के लिए तैयार किए थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)