होम इस साल NIT में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में 75% अंक की अनिवार्यता हटी; HRD मंत्री ने की घोषणा
इस साल NIT में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में 75% अंक की अनिवार्यता हटी; HRD मंत्री ने की घोषणा
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना महामारी के चलते विभिन्न बोर्डों द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा को आंशिक रूप से रद्द करने की वजह से इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने प्रवेश मानदंडों में छूट देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनआईटी एवं केंद्र द्वारा सहायता प्राप्त अन्य तकनीकी संस्थानों में इस साल प्रवेश के लिए सेंट्रल सीट ऐलोकेशन बोर्ड योग्यता में ढील दे रहा है। जेईई मेन 2020 के सफल अभ्यर्थियों के लिए केवल 12वीं कक्षा में पास होना पर्याप्त होगा। आमतौर पर 12वीं (या समान) बोर्ड परीक्षा में कम-से-कम 75% अंक आवश्यक होते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।