होम आईएलबीएस में दिल्ली सरकार दे रही मुफ्त प्लाज़्मा, खरीदने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2020 08:35 PM

आईएलबीएस में दिल्ली सरकार दे रही मुफ्त प्लाज़्मा, खरीदने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

आईएलबीएस में दिल्ली सरकार दे रही मुफ्त प्लाज़्मा, खरीदने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

आईएलबीएस में दिल्ली सरकार दे रही मुफ्त प्लाज़्मा, खरीदने की जरूरत नहीं: केजरीवाल

ल्ली में प्लाज़्मा बेचे जाने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम प्लाज़्मा फ्री में दे रहे हैं, तो लोग प्लाज़्मा खरीद क्यों रहे हैं। हमारे आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज़्मा का स्टाॅक 500 से अधिक हो गया है। वहां पर जो भी व्यक्ति प्लाज़्मा लेने के लिए जा रहा है, उसे हम फ्री में दे रहे हैं। इसके बाद भी लोग क्यों खरीद रहे हैं और क्यों बेच रहे हैं? यह बात मुझे समझ नहीं आ रही है। हम इसकी जांच कराएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के निवासियों से कहना चाहता हूं कि आपको प्लाज़्मा खरीदने की जरूरत नहीं है। हमारे पास प्लाज़्मा का स्टाॅक उपलब्ध है। जब हम प्लाज़्मा फ्री में दे रहे हैं, तो आप हजारों रुपये देकर क्यों खरीद रहे हैं? आईएलबीएस अस्पताल में हम प्लाज़्मा फ्री दे रहे हैं और एलएनजेपी अस्पताल में भी प्लाज़्मा बैंक खोल दिया है। आईएलबीएस में प्लाज़्मा का स्टाॅक 500 से अधिक है। वहां पर सभी ब्लड ग्रुप का प्लाज़्मा उपलब्ध है। इसलिए लोगों को वहां जाकर फ्री में प्लाज़्मा लेना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)