होम 5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:55 PM

5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

 अयोध्या में राम मंदिर का पांच अगस्त को शिलान्यास होने वाला है। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीराम जन्मभूमि के तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसमें सभी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए हमने तय किया है कि आमंत्रित किए गए 150 लोगों सहित 200 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे। स्वामी गिरि ने कहा कि शिलान्यास करने से पहले पीएम मोदी मंदिर में भगवान राम और हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान की प्रार्थना करेंगे। सभी मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रस्तावित नए मंदिर का डिजाइन मंगलवार को सोमपुरा बंधुओं की कड़ी मेहनत से तैयार हो गया। ट्रस्ट ने इस मंदिर का नाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर रखा है, जो सबसे अग्रभाग में सिंह द्वार पर दर्ज होगा।

इस मंदिर का आकार अब बढ़कर 84 हजार 6 सौ वर्गफीट हो गया है, जो पहले के प्रस्तावित मंदिर के दूना से भी करीब 10 हजार वर्गफीट बड़ा है। इसमें गूढ़ मंडप समेत कीर्तन व प्रार्थना के लिए भी मंडप की व्यवस्था की गई है। पहले जहां मंदिर की क्षमता 20 हजार भक्तों की थी, वहीं अब 50 हजार से अधिक लोग एक साथ पूजा कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)