होम सम्पूर्ण राष्ट्र अभूतपूर्व उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को सलाम करता है: शाह
सम्पूर्ण राष्ट्र अभूतपूर्व उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को सलाम करता है: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के 'सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल) पर देश के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि पूर्ण रूप से स्वदेशी 700 एमडब्ल्यूई के इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यह उपलब्धि भारत के परमाणु इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है।
अमित शाह ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है। न्यू इंडिया निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।