होम मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:39 PM

मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

 मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 710 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 23,310 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 738 हो गयी है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में तीन, मुरैना में दो और जबलपुर, सागर, ग्वालियर, टीकमगढ़, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और आगर-मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 295 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 138, उज्जैन में 71, सागर में 25, बुरहानपुर में 23,खंडवा में 19, जबलपुर में 19,खरगोन में 16,देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 142 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 120, मुरैना में 13, ग्वालियर में 68, खरगोन में 36, जबलपुर में 24 एवं बड़वानी में 32 नये मामले आये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)