होम गुजरात में कोरोना के 998 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:36 PM

गुजरात में कोरोना के 998 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

गुजरात में कोरोना के 998 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

गुजरात में कोरोना के 998 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 998 नये मामले सामने आये जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 49,439 हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 20 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,167 हो गई। विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 777 और मरीजों को ठीक होने के बाद दिन में विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 35,659 हो गई। विभाग ने कहा कि राज्य में कुल 11,613 उपचाराधीन मामले हैं जिसमें से 78 मरीजों की हालत नाजुक है।वहीं अहमदाबाद में सोमवार को कोविड-19 के 193 नये मामले सामने आये जिससे जिले में इसके कुल मामले बढ़कर 24,568 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चार और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,551 हो गई। वहीं सोमवार को जिले में 200 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे यहां ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 19,208 हो गई। अहमदाबाद शहर में कोविड-19 के 178 नये मामले सामने आये जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 नये मामले सामने आये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)