होम हरियाणा : जींद पहुंचा कोरोना से मात्र सात कदम दूर, 433 मरीज ठीक होकर लौटे घर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:32 PM

हरियाणा : जींद पहुंचा कोरोना से मात्र सात कदम दूर, 433 मरीज ठीक होकर लौटे घर

हरियाणा : जींद पहुंचा कोरोना से मात्र सात कदम दूर, 433 मरीज ठीक होकर लौटे घर

हरियाणा : जींद पहुंचा कोरोना से मात्र सात कदम दूर, 433 मरीज ठीक होकर लौटे घर

694 मिले नए केस, 6 ने तोड़ा दम चंडीगढ़, 20 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कोरोना की लड़ाई में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। जींद कोरोना को हराने से मात्र सात कदम दूर है, जबकि कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए पीजीआई रोहतक में 70 लोगों ने पंजीकृत कराया है। ट्रायल की गई वैक्सीन का कोई नेगेटिव इफैक्ट नहीं पाया है, जिसे प्रदेश सरकार बड़ी उपलब्धि मान रही है।
पिछले 24 घंटों में 694 नए मामले आए तो 433 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि 165 जिदंगियों की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 133 मरीजों की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 32 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 26858 पर पहुंच गया। इसमें से 20226 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट पिछले 15 दिनों से 75 फीसद के पार स्थिर बना हुआ है। जबकि मृत्युदर में 0.1 फीसद की गिरावट आई है।
21 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 109, फरीदाबाद में 109, सोनीपत में 98, रेवाड़ी में 75, अंबाला में 70, पलवल व पानीपत में 35-35, झज्जर में 24, हिसार में 23, करनाल में 21, नारनौल में 20, रोहतक में 15, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 13, भिवानी व सिरसा में 8-8, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद व चरखी-दादरी में 5-5 तथा नूंह में 3 संक्रमित मिले। इसके साथ ही गुरुग्राम में 90, अंबाला में 60, रेवाड़ी में 38, पानीपत में 34, जींद में 30, झज्जर में 21, भिवानी में 21, हिसार में 16, सोनीपत व नूंह में 14-14, कुरुक्षेत्र में 10, नारनौल व पंचकूला में 9-9, कैथल में 6 तथा सिरसा व चरखी-दादरी में 4-4 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं सोनीपत में 3, झज्जर, हिसार व नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 457310 पर पहुंच गया है, जिसमें 424137 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 6315 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.96 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.31 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 22 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 18040 पर पहुंच गया है। कोरोना से 355 मौतों से मृत्युदर 1.32 फीसद पर पहुंच गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)