होम राम मंदिर निर्माण पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने PM मोदी को दी यह सलाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 09:33 PM

राम मंदिर निर्माण पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने PM मोदी को दी यह सलाह

राम मंदिर निर्माण पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने PM मोदी को दी यह सलाह

राम मंदिर निर्माण पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने PM मोदी को दी यह सलाह

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख नजदीक आ रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं। सूत्र दावा कर रहे हैं कि अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 3 और 5 अगस्त की तारीख ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी। यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। लिहाजा इसी दिन राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन  का कार्य भी पूरा किया जाएगा। हालांकि अभी तक ना ही प्रधानमंत्री कार्यालय और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बात की पुष्टि की है। लेकिन सूत्र यह बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई थी। लेकिन यह कहा जा रहा है कि 5 अगस्त को ही राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 अगस्त 2019 को ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय एक बार फिर 5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसी दिन राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम को हरी झंडी दे सकता है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री के अलावा कई और गणमान्य लोगों के भी शामिल हो सकते हैं। राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा 200 से ज्यादा हस्तियां शामिल हो सकती हैं। कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)