होम कांग्रेस संगठन में फेरबदलः कनिष्क पांडे उप्र-पूर्व और ओमवीर यादव UP-पश्चिम के युवा अध्यक्ष नियुक्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2020 08:31 PM

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः कनिष्क पांडे उप्र-पूर्व और ओमवीर यादव UP-पश्चिम के युवा अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः कनिष्क पांडे उप्र-पूर्व और ओमवीर यादव UP-पश्चिम के युवा अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः कनिष्क पांडे उप्र-पूर्व और ओमवीर यादव UP-पश्चिम के युवा अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने कनिष्क पांडे को उत्तर प्रदेश-पूर्व और ओमवीर यादव को उत्तर प्रदेश-पश्चिम की अपनी युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांडे और यादव की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी हैं। पिछले कुछ महीनों में राज्य के कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है।

एसएचओ आत्महत्या मामले में सीबीआई ने राजस्थान की कांग्रेसी विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की

चुरु जिले के राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई की कथित आत्महत्या के संबंध में सीबीआई ने सोमवार को राजस्थान की कांग्रेसी विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था।

राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। विश्नोई के पास से दो सुइसाइड नोट प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक उनके माता-पिता को और दूसरा जिले के पुलिस अधीक्षक को संबोधित था। पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुइसाइड नोट में विश्नोई ने कहा था कि वह खुद पर डाले जाने वाले दबाव को बर्दाश्त करने में समर्थ नहीं थे।

विश्नोई ने यह भी कहा था कि उन्होंने राजस्थान पुलिस की सेवा का हरसंभव प्रयास किया। विश्नोई और उनके सामाजिक कार्यकर्ता मित्र के बीच वाट्सऐप पर हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी ने खुद को ''गंदी राजनीति'' में फंसाने की बात कही थी।

भाजपा और बसपा ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी पर दबाव डालने का आरोप लगा लगाया था। हालांकि, पूनिया ने इसे सिरे से खारिज किया है। पूनिया राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)