होम राजस्थान फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय एक्टिव, राज्य के प्रमुख सचिव से मांगी रिपोर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2020 11:44 PM

राजस्थान फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय एक्टिव, राज्य के प्रमुख सचिव से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय एक्टिव, राज्य के प्रमुख सचिव से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय एक्टिव, राज्य के प्रमुख सचिव से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान में चल रही रस्साकशी के बीच अब केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय ने राजस्थान में फोन टेपिंग के मामले में राज्य के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे निजता का हनन बताया था। खबरों की मानें तो इस कथित फोन टेपिंग मामले पर गृह मंत्रालय भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

दरअसल राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कुछ ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। इस टेप का हवाला देकर कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार गिराने के लिए खरीद फरोख्त की कोशिश होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने गहलोत सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े आडियो टेप सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के बागी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री शेखावत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन क्लिप में उनकी आवाज नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जांच का सामना करने को तैयार हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)