होम यूएई में आईपीएल आयोजित करने की तैयारी में बीसीसीआई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2020 11:38 PM

यूएई में आईपीएल आयोजित करने की तैयारी में बीसीसीआई

यूएई में आईपीएल आयोजित करने की तैयारी में बीसीसीआई

यूएई में आईपीएल आयोजित करने की तैयारी में बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अभी भी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी के आधिकारिक फैसले का इंतजार कर रहा है। इसी वजह से उसने आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन फ्रेंचाइजियों ने मान लिया है कि इस साल लीग यूएई में ही होगी और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच की संभावित विंडो तय की है। बोर्ड इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के टलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लेगा। आईसीसी बोर्ड की इस मामले पर 20 जुलाई को बैठक हो सकती है और इसमें वर्ल्ड कप के भविष्य पर फैसला हो सकता है। इधर, फ्रेंचाइजियों ने अभी से ही यूएई जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन के अलावा वहां रहने के लिए होटल ढूंढने शुरू कर दिए हैं। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि हमने अभी से ही ट्रैवलिंग, होटल और लॉजिस्टिक्स से जुड़े दूसरे काम शुरू कर दिए हैं। साथ ही टीम की ट्रेनिंग की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल फाइनल के लिए 7 नवंबर का दिन इसलिए तय किया गया है, ताकि भारतीय खिलाड़ियों को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पूरा वक्त मिल जाए।

टीम इंडिया को दिसंबर में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वहां जाना है। इस बीच, भारतीय बोर्ड ने केंद्र सरकार को चिठ्ठी लिखकर आईपीएल को यूएई में कराने के अलावा खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स की यात्रा की अनुमति मांगी है। आईपीएल की एक पूर्व चैंपियन टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हम यूएई सरकार की कोरोना गाइडलाइन के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। हम यह संभावना भी तलाश रहे हैं कि भारत में आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद ही टीम यूएई जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)