होम कश्मीर में आतंक के खात्मा के लिए अभियान, सेना की लिस्ट में ये टॉप आतंकी कमांडर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2020 11:41 PM

कश्मीर में आतंक के खात्मा के लिए अभियान, सेना की लिस्ट में ये टॉप आतंकी कमांडर

कश्मीर में आतंक के खात्मा के लिए अभियान, सेना की लिस्ट में ये टॉप आतंकी कमांडर

कश्मीर में आतंक के खात्मा के लिए अभियान, सेना की लिस्ट में ये टॉप आतंकी कमांडर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना लगातार आतंकियों का सफाया कर रही है। बीते 24 घंटो में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया है। बीते महीने प्रदेश की पुलिस ने सेना के साथ मिलकर 12 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट जारी की थी। यह आतंकी पूरे कश्मीर में सक्रिय हैं। वह कश्मीर में आतंकवाद फैला रहे हैं।

इन मोस्ट वांटेड आतंकियों में हिजबुल, लश्कर और जैश के कमांडर शामिल हैं। पूरे कश्मीर में यही हमले कराते हैं। ये सभी इनामी आतंकी हैं और खुद कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आतंकवाद की समीक्षा की थी। इसके बाद संयुक्त रूप से एक लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 12 मोस्ट वांटेड आतंकियों के नाम जारी किए गए। ये सभी अलग-अलग संगठनों से जुड़े थे।

.यहां छिपी है चीनी सेना: दावे झूठे, नहीं हटी लद्दाख के इन इलाकों में पीछे

सुरक्षाबलों ने कहा है कि पूरे कश्मीर में इन्हें मार गिराने के लिए ऑपरेशन जारी है। इस पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद इस महीने दो कमांडरों को ढेर कर दिया गया है। इसमें सोपोर में लश्कर का कमांडर मारा गया। शुक्रवार को जैश का वलीद भाई ढेर किया गया। अभी भी पूरे कश्मीर में 10 कमांडर बचे हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)