होम सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2020 11:35 PM

सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा

सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा

सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा

कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारतीयों का डेटा समाज और देश का है और सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार एक डेटा सुरक्षा कानून ला रही है, जिसकी जांच संसद की एक चयन समिति कर रही है।

प्रसाद ने कहा, ''मैं इस बात की वकालत कर रहा हूं कि भारतीयों का डेटा भारतीयों का है। भारतीयों का डेटा समुदाय का है, और भारतीयों का डेटा भारत की प्रभुसत्ता का है।'' उन्होंने कहा, ''किसी भी दशा में हम डेटा साम्राज्यवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।''

प्रसाद अपने स्वर्गीय पिता ठाकुर प्रसाद की स्मृति में आयोजित एक आभासी व्याख्यान में बोल रहे थे। उनके पिता पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और बिहार में जनसंघ के संस्थापक थे।

आभासी व्याख्यान में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश एस एन झा, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी के प्रसाद और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य अनंत विजय सिंह भी शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)