होम PM मोदी UN संबोधन: साल 2022 तक हर भारतीय के पास होगा अपना घर
PM मोदी UN संबोधन: साल 2022 तक हर भारतीय के पास होगा अपना घर
पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (यूएनईएससी) के सत्र को वर्चुअल संबोधन दिया। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने 75 साल पूरे करेगा तब हमारा 'हाउसिंग फॉर ऑल' कार्यक्रम 2022 तक प्रत्येक भारतीय के सिर पर एक सुरक्षित छत सुनिश्चित करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने 6 साल में 40 करोड़ बैंक अकाउंट खोले हैं।
बता दें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद पहली बार पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल हुए। इस साल संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय सत्र की थीम है- 'कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद 75वीं वर्षगांठ पर हमें किस तरह के संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता है। UN सत्र में बोलते हुए PM मोदी ने कहा कि हमने कोरोना से लड़ाई को जनआंदलोन बनाया है। 150 से ज्यादा देशों की मदद की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों को समर्थन दिया है। भारत पूरी दुनिया की जनसंख्या के छठवें हिस्से का घर है। हम जानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी क्या है। हम जानते हैं कि अगर भारत अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करता है तो यह दुनिया के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए भी फायदेमंद रहेगा। दुनिया को बेहतर भविष्य देने के बारे में सोचना होगा। हमारा मकसद किसी को पीछे छोड़ना नहीं है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया काफी बदल गई है। हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। अब भारत के हर घर में शौचालय हैं।
पीएम मोदी ने कहा- हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रही है। तत्कालीन चुनौतियों के अलावा क्लाइमेट चेंज जैसी लंबी अवधि की चुनौतियां भी हमारी प्राथमिकता में हैं हमारा विश्वास सबका साथ, सबका विकास में है, हमारी सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया। कोरोना महामारी के बीच हमने आत्मनिर्भर अभियान चलाया तो वहीं दुनिया की मदद में भी पीछे ना रहते हुए 150 से अधिक देशों में चिकित्सा एवं अन्य सामग्री पहुंचाई। पीएम मोदी ने कहा शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय ही थे। ECOSOC के एजेंडा को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया: वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ECOSOC 2020 के उच्च-स्तरीय खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहमारे 600,000 गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया की प्रगति में संयुक्त राष्ट्र का बड़ा योगदान है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।