होम विदेश नीति और आर्थिक मामले में भारत पिछड़ा: राहुल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 09:15 PM

विदेश नीति और आर्थिक मामले में भारत पिछड़ा: राहुल

विदेश नीति और आर्थिक मामले में भारत पिछड़ा: राहुल

विदेश नीति और आर्थिक मामले में भारत पिछड़ा: राहुल

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच, शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश आर्थिक और विदेश नीति के मामले में कमजोर हुआ है, इसलिए चीन हमारे खिलाफ आक्रामक हुआ है।

राहुल ने भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में राहुल ने सीमा विवाद को लेकर अपनी बात रखी। गांधी ने कहा कि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीन ने सीमा विवाद के लिए यही वक्त क्यों चुना। वीडियो में राहुल ने देश की अर्थव्यवस्था, पड़ोसियों के साथ संबंध और विदेश नीति को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि देश कई मुद्दों पर पिछड़ गया है, जिसका नतीजा यह है कि चीन हमें अपनी आंख दिखा रहा है। देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी हुई है। लेकिन पिछले छह साल के मोदी राज में भारत इन मामलों में असफल हुआ है। विदेश नीति को लेकर राहुल ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत के रिश्ते अमेरिका, रूस, यूरोप समेत लगभग हर देश से अच्छे थे, लेकिन वर्तमान समय में हमारे रिश्तों का अर्थ व्यापार तक सीमित हो गया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में, रूस के साथ हमारे संबंधों में खटास आई है। पहले नेपाल, भूटान और श्रीलंका हमारे घनिष्ठ मित्र माने जाते थे, लेकिन आज चीन के दबाव में ये देश हमारे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले के समय हमारी सबसे बड़ी ताकत देश की अर्थव्यवस्था होती थी, लेकिन आज हमारी अर्थव्यवस्था डांवाडोल है। वर्तमान में बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है। छोटे कारोबारी सुस्ती की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार अपने आगे किसी की बात नहीं सुन रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)