होम सीएम कार्यालय परिसर में भी कोरोना की दस्तक, UP में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 16, 2020 03:25 PM

सीएम कार्यालय परिसर में भी कोरोना की दस्तक, UP में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

सीएम कार्यालय परिसर में भी कोरोना की दस्तक, UP में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

सीएम कार्यालय परिसर में भी कोरोना की दस्तक, UP में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से पांव पसार रही वैश्विक महाकारी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटा में 29 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन में भी कोरोना संक्रमण फैल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में पंचम तल पर बैठते हैं। इसी परिसर में स्थित सी ब्लॉक में सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही भूतल पर सीएम सोशल मीडिया सेल है। इसके साथ एक प्रशिक्षु आइएएस अफसर भी इसकी चपेट में हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी में इस समय सबसे ज्यादा 1728 एक्टिव केस लखनऊ में ही हैं। 

प्रदेश में बुधवार को कोरोना के रिकार्ड 1685 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 1664 मरीज मिले थे। जुलाई में सिर्फ 15 दिनों में 18,177 नए रोगी बढ़े हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 29 और लोगों की मौत हुई। इसे मिलाकर अब तक 1012 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 25,743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 14,628 हो गए हैं। वहीं बुधवार को अब तक सर्वाधिक 45,302 लोगों की कोरोना जांच की गई। यूपी में अब तक कुल 1,27,721 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)