होम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को बताया शर्मनाक, दी ये चेतावनी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 16, 2020 03:13 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को बताया शर्मनाक, दी ये चेतावनी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को बताया शर्मनाक, दी ये चेतावनी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को बताया शर्मनाक, दी ये चेतावनी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश के गुना की घटना को शर्मनाक करार देते हुये आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती वाड्रा ने गुरूवार को गुना में दलित परिवार की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुये ट््वीट किया '' दलितों पर हमला,किसान पर हमला,लोकतंत्र पर हमला,यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र। इस अन्याय के .खलिाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी। ''

मध्यप्रदेश की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमायी हुयी है। कांग्रेस से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी गुना की घटना की कड़ी भर्त्सना की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गरीब दलित विरोधी करार दिया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट््वीट किया '' मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्बारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बबार्द करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे।''

उन्होने कहा '' एक तरफ बीजेपी व इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है। खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।''

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस की बर्बरता के बाद दंपति ने खेत में ही कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों का इलाज चल रहा है। जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस ने किसान की बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटा दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)