होम बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ! कहा- पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बना सकती है

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 16, 2020 02:53 PM

बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ! कहा- पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बना सकती है

बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ! कहा- पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बना सकती है

बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ! कहा- पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बना सकती है

 माइक्रोसाफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Microsoft Co- Founder Bill Gates) ने भारतीय फार्मा इंडस्ट्री (Indian Pharma Industry) की ताकत के बारे में उन्होंने कहा, भारत के पास बहुत अधिक क्षमता है. दुनियाभर में भारतीय दवा (Indian Medicine Companies) और वैक्सीन कंपनियां बड़ी संख्या में सप्लाई करती हैं. आप जानते हैं, भारत में अन्य दूसरी जगह के मुकाबले अधिक वैक्सीन बनती हैं. इसमें सेरम इंस्टीट्यूट सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर एवं ट्रस्टी बिल गेट्स ने कहा कि भारत में बहुत महत्वपूर्ण चीजें हुई हैं. वहां की फार्मा इंडस्ट्री कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में मदद कर रही हैं, जैसाकि अन्य दूसरी बीमारियों से निपटने में उनकी व्यापक क्षमता का इस्तेमाल किया गया है. बिल गेट्स ने कहा- कोरोना वैक्सीन में भारत का अहम रोल होगा - बिल गेट्स कहते हैं कि यहां बायो ई, भारत बायोटेक और अन्य दूसरी कंपनियां भी हैं. ये सभी कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में मदद कर रही हैं. जिस तरह उन्होंने अन्य दूसरी बीमारियों की वैक्सीन के मामले अपनी क्षमता दिखाई है. सेरम इंस्टीट्यूट सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी है.

उन्होंने कहा, ''मैं उत्साहित हूं कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए (वैक्सीन का) उत्पादन कर सकेगा. हमें मौत के आंकड़ों को कम करने, और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस बीमारी को खत्म करने की प्रतिरक्षा हमारे अंदर है.बिल गेट्स ने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी सरकार की एक साझेदार है और विशेष रूप से जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई, विषय पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में गेट्स ने कहा कि भारत स्वास्थ्य संकट के चलते एक भारी चुनौती से जूझ रहा है. अधिक और घनी आबादी इसकी एक बड़ी वजह है. इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियम गुरुवार शाम डिस्कवरी प्लस पर प्रदर्शित होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)