होम नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में डाला डेरा, ट्रस्ट की बैठक में पीएम के कार्यक्रम से लेकर मंदिर मॉडल पर
नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में डाला डेरा, ट्रस्ट की बैठक में पीएम के कार्यक्रम से लेकर मंदिर मॉडल पर होगी बात
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 18 जुलाई को होगी. बैठक में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा समेत अयोध्या पहुंच गए हैं. मिश्रा के साथ इंजीनियरों की टीम भी पहुंची है जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगी. मिश्रा मंदिर निर्माण की भूमिका को अंतिम रूप देंगे. साथ ही भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी के तय हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों को भी देखेंगे.
हालांकि अभी तक पीएमओं की तरफ से पीएम के अयोध्या के कार्यक्रम को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई है. ट्रस्ट के लोग और अयोध्या के संत लगातार पीएम मोदी के आने को लेकर अपील कर रहे हैं.
वीएचपी के प्रवक्ता शरद शर्मा ने दिप्रिंट को बताया कि, '18 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच गए हैं. वे सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. पीएम के आने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.'
सूत्र ने दिप्रिंट को बताया, 'इस बैठक में पीएम के अयोध्या यात्रा को लेकर चर्चा होगी. भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी से समय की मांग की है. सभी को पूरी उम्मीद है कि पीएम समय देंगे. राम मंदिर निर्माण का काम जल्दी शुरू हो सके इसलिए भूमि पूजन करना बहुत ज़रूरी है. सभी संतों की इच्छा है कि पीएम मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन करें और भूमि पूजन करें.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।