होम आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत, 1,935 नये मामले

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 13, 2020 08:29 PM

आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत, 1,935 नये मामले

आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत, 1,935 नये मामले

आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत, 1,935 नये मामले

 आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित एक दिन में सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रम‍ण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 365 हो गयी। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1,935 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,103 तक पहुंच गई। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि सोमवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 19,247 नमूनों की जांच की गई जिनमें से लगभग 10 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।राज्य में अब तक कुल मिलाकर 11,73,069 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 31,103 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमित होने की दर 2.65 प्रतिशत है। राज्य के अनंतपुरामु जिले में सर्वाधिक छह लोगों की मौत दर्ज की गई। कुरनूल, पूर्वी गोदावरी और पश्चिम गोदावरी जिलों में चार-चार मरीजों की मौत जबकि चित्तूर, गुंटूर, कृष्णा और प्रकाशम में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। कडप्पा और एसपीएस नेल्लूर जिलों में दो-दो मौतें हुईं, जबकि उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीजों की जान गई।दरअसल, इनमें से कुछ लोगों की मौत पहले ही हो गई थी लेकिन चिकित्सकों की समिति द्वारा इनका अनुमोदन लंबित था। समिति ने सोमवार के बुलेटिन में इन मौतों की घोषणा की। पिछले 24 घंटों में कुल 1,030 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 16,464मरीज ठीक हो चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)